ट्रंप, सऊदी सुल्तान ने तेल आपूर्ति पर चर्चा की

Summary :

तेल का उत्पादन बढ़ाएगा ताकि ईरान के तेल उत्पादन में कटौती से निपटा जा सके। ट्रंप और सऊदी सुल्तान ने क्षेत्र और विश्व के ताजा घटनाक्रमों पर भी चर्चा की। 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को सऊदी अरब के सुल्तान सलमान बिन अब्दुल्लाजीज अल सऊद से बातचीत कर बाजार की स्थिरता के लिए तेल आपूर्ति पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने तेल बाजार की स्थिरता बनाए रखने के लिए तेल की आपूर्ति को बनाए रखने पर चर्चा की।

 तेल आपूर्ति और उसकी कीमतें अमेरिका और सऊदी अरब दोनों के हित में हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, सऊदी अरब आगामी महीनों में तेल का उत्पादन बढ़ाएगा ताकि ईरान के तेल उत्पादन में कटौती से निपटा जा सके। ट्रंप और सऊदी सुल्तान ने क्षेत्र और विश्व के ताजा घटनाक्रमों पर भी चर्चा की।

Desk Team