ट्रंप ने किम ‘माननीय’ कहा

Summary :

NULL

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग-उन को ‘बहुत सम्माननीय’ व्यक्ति बताया। व्हाइट हाउस में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ एक विस्तृत बैठक से पहले ट्रंप ने कहा कि किम ‘वास्तव में बहुत खुले हैं और मुझे लगता है कि हम जो कुछ भी देख रहे हैं उस आधार पर वह बहुत सम्माननीय शख्स हैं।’

ट्रंप ने कहा, ‘हमसे सीधे तौर पर कहा गया है कि वे जल्द से जल्द बैठक करना चाहते हैं। हमें लगता है कि यह दुनिया के लिए एक अच्छी बात है।’ वहीं, ट्रंप ने दोहराया कि अगर वार्ता फलदायी नहीं हुई तो वह बीच में ही उसे छोड़ देंगे।

ट्रंप के अनुसार, ‘पिछली सरकारों से अलग, मैं वार्ता की मेज छोड़ दूंगा। लेकिन मुझे लगता है कि हमारे पास कुछ खास करने का मौका है। देखते हैं कि यह सब कहां तक पहुंचता है।’

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team