दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने एक स्थानीय कांग्रेस नेता की आज गोली मार कर हत्या कर दी और दो पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया ।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलवामा जिले के राजपुरा चौक के निकट आतंकवादियों ने तीन लोगों को गोली मार कर घायल कर दिया । इसमें से गुलाम नबी पटेल नामक एक घायल व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि मरने वाले पटेल की पहचान शादीमार्ग इलाका निवासी के रूप में की गयी है और वह कांग्रेस पार्टी जुड़े थे । मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इस हत्या की निंदा की है ।
उन्होंने ट्वीट कर कहा , ‘‘ वरिष्ठ कांग्रेस नेता जी एन पटेल के परिवार के लिए हार्दिक संवेदना प्रकट करती हूं जिनकी आतंकवादियों ने आज राजपुरा में गोली मार कर हत्या कर दी । ऐसी कायराना हरकतों से कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता है । ’’
पुलिस अधिकारी के अनुसार दो घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर है । उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है ।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



