बेडमिंस्टर : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया को चेतावनी देते हुए आज कहा कि अगर वह अमेरिका के साथ कुछ करता है तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। श्री ट्रंप ने कहा कि उत्तर कोरिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो वह ऐसी परेशानी में होगा जैसी बहुत कम ही राष्ट्रों ने देखी है। उत्तर कोरिया के जुलाई में अंतर महाद्वीपीय मिसाइलों के दो परीक्षणों के बाद से अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि चीन उत्तर कोरिया के मुद्दे पर बहुत कुछ कर सकता है।
यह पूछने पर कि क्या अमेरिका उत्तर कोरिया पर पहले परमाणु हमले कर सकता है तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ”हम इस बारे में बात नहीं करते हैं, हमने कभी ये बात नहीं की है। मैं आपको बताता हूं, यदि उत्तर कोरिया हम पर, हमारे किसी मित्र देश पर, हमारा प्रतिनिधित्व करने वालों पर या किसी सहयोगी पर हमला करने के बारे में सोचता भी है तो उसे बहुत-बहुत घबराना चाहिए क्योंकि उसका वो अंजाम होगा जो उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा। ”
श्री ट्रंप ने कहा अगर उत्तर कोरिया अपनी हरकतों से बाज आ जाए नहीं तो वह ऐसी परेशानी में होगा जैसी बहुत कम ही देशों ने अब तक झेली है। उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की वजह से संयुक्त राष्ट्र ने भी उस पर नए आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि उत्तर कोरिया को लेकर उनके बयान बहुत त्र्यादा स़ख्त नहीं हैं।
इस बीच उत्तर कोरिया का कहना है कि वह अगस्त के मध्य तक प्रशासनिक रूप से अमेरिका के अधीन प्रशांत महासागर के पश्चिमी भाग में स्थित ग्वाम द्वीप पर मिसाइल हमले कर सकता है।


Download Android App
Download iOS App






