महाशक्तिशाली देश अमेरिका में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर लगातार बढ़ रहा है। संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ रही है। इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सैन्य सहायक के कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद कहा कि वह अब हर दिन कोविड-19 की जांच कराएंगे।
बता दें कि ट्रंप का एक सैन्य सहायक कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। राष्ट्रपति ने बताया कि उनका उसके साथ काफी कम संपर्क था। ट्रंप ने कहा कि ‘‘मेरा उस व्यक्ति के साथ बहुत कम संपर्क था। देश के उपराष्ट्रपति माइक पेंस का भी उनके साथ कम संपर्क था, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर माइक और मेरी जांच की गई।’’
ट्रंप ने कहा कि उनकी, उपराष्ट्रपति और व्हाइट हाउस के अन्य कर्मियों की कोरोना वायरस के लिए हर दिन जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘‘मैंने कल और आज जांच कराई थी तथा जांच नेगेटिव आया है। माइक ने अभी जांच कराई और वह भी संक्रमित नहीं पाए गए।’’ इस बीच ट्रंप ने कहा कि चीन से दुनियाभर में जानलेवा संक्रामक रोग का फैलना या तो चीन की भयंकर गलती थी या फिर वे इसे रोकने में असमर्थ रहे।
कोविड-19 : आंध्र प्रदेश में 3 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या हुई 41, संक्रमितों का आंकड़ा 1900 के करीब
उन्होंने कहा कि ‘‘कोरोना वायरस जहां से यह शुरू हुआ वहीं इसे रोका जा सकता था। यह करना आसान होता लेकिन कुछ तो हुआ है।’’ राष्ट्रपति ने कहा कि ‘‘या तो चीन ने एक भयंकर गलती की या संभवत: वे इसे रोकने में असमर्थ रहे। कोई तो बेवकूफ था। उन्होंने इसे नहीं रोका जो कि उन्हें रोकना चाहिए था। यह बहुत गलत है।’’
बता दें कि कोरोना वायरस से दुनियाभर में 2,64,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 37 लाख लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। अकेले अमेरिका में 76,000 से अधिक लोगों ने जान गंवाई और 12 लाख लोग संक्रमित पाए गए। यह जानलेवा विषाणु 180 से अधिक देशों में फैल चुका है।


Download Android App
Download iOS App



