बीते दिनों तुर्किए-सीरिया में बहुत ही खतरनाक भूकंप आया था। जिसकी वजह से वहां अब तक तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। सैकड़ो लोगों की जान चली गई है।बता दें भूकंप के बाद से भारत लगातार वहां के लोगों की मदद करने में जुटा है।भारत सरकार ‘ऑपरेशन दोस्त’के तहत राहत सामग्री भेज रही है।बता दें कि भारत सरकार “ऑपरेशन दोस्त” के तहत तुर्की को राहत सामग्री भेज रही है। आज राहत सामग्री से भरा छठा विमान तुर्की पहुंचा।
भारत से मदद के लिए तुर्किए पंहुचा 6 विमान
आपको बता दें कि भारतीय वायु सेना (IAF) ने देश में भूकंप के बाद तुर्की में लोगों की मदद के लिए छठा हवाई जहाज भेजा है। यह हवाई जहाज 250 से अधिक लोगों और लोगों को बचाने और भूकंप से प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए उपकरण लेकर आया है। भारतीय वायुसेना मलबे में दबे लोगों को निकालने और घायलों का उपचार करने में भी मदद कर रही है।इससे पहले विदेश मंत्री ने तुर्की-सीरिया के एक फील्ड अस्पताल की तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों में डॉक्टर घायलों का इलाज करते नजर आ रहे हैं।

अब तक 19 हजार लोगों की हो चुकी है मौत
दरअसल, तुर्की-सीरिया में 6 फरवरी को आए भूकंप से अब तक 19 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।भूकंप में 65,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं और भारतीय विदेश मंत्री ने तुर्की के एक फील्ड अस्पताल की तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने अपने खोज और बचाव अभियान में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के प्रयासों के बारे में भी लिखा है।


Download Android App
Download iOS App



