झारखंड और बिहार के कुछ इलाकों में आए दिन नक्सलीयों के द्वारा कई अपराधों के अंजाम दिया जाता है। जहां लोगों से लुटपाट, मारपीट के साथ हत्या भी कर दी जाती है और अब बिहार के गया से एक नक्सली जिसका नाम प्रेम भुईयां बताया जा रहा है उसने गुरूवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। गया के वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने यहां बताया कि बिहार पुलिस, सशस्त्र सीमा बल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल और कोबरा बटालियन के दबाव में नक्सली प्रेम भुइयां ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। पुलिस ने नक्सली के पास से एक रायफल और 925 कारतूस बरामद किया है।

लूट, हत्या जैसे आपराधिक मामलो को अंजाम दे चुका नक्सली
भारती ने बताया कि प्रेम भुइयां झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। बिहार-झारखंड में वह कई लूट, हत्या जैसे आपराधिक मामलो को अंजाम दे चुका है। झारखंड सरकार ने प्रेम भुइंया के विरूद्ध 15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था, वहीं बिहार में भी उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।


Download Android App
Download iOS App



