तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने सोमवार को कहा कि देश की दक्षिणी सीमा की रक्षा के लिए तुर्की सीरिया में नया सैन्य अभियान शुरू कर सकता है।
मंत्रिमंडल की बैठक के बाद एर्दोआन ने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य सीरिया के साथ लगने वाली तुर्की की सीमा पर 30 किलोमीटर का एक सुरक्षित जोन बनाना होगा।
उन्होंने कहा, “दक्षिणी सीमा पर 30 किलोमीटर का सुरक्षित जोन बनाने के लिए शुरू की गई परियोजना के अधूरे हिस्से के संबंध में हम जल्दी ही नए कदम उठाएंगे।”


Download Android App
Download iOS App



