खराब मौसम के चलते तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में सबीहा गोकीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में एक विमान हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान हवाई पट्टी से फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी और 170 से अधिक घायल हो गए।
तुर्की प्रशासन के अनुसार विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद तीन हिस्सों में टूट गया। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना के समय विमान में 12 बच्चे भी सवार थे। तुर्की के परिवहन मंत्रालय के अनुसार दुर्घटना के समय यात्री के बीच अफरातफरी मच गई थी।

इस्तांबुल के गर्वनर अली येरलिकाया ने कहा, ‘‘हमें इस दुर्घटना का बहुत दुख है लेकिन इस बात की खुशी भी है कि बहुत बड़ नुकसान होने से बच गया।’’ उन्होंने कहा दुर्घटना के बाद विमान में आग भी लग सकती थी।

यह विमान इजमिर से इस्तांबुल की ओर जा रहा था। लैंडिंग के दौरान विमान में आग लग गयी और रनवे पर फिसलते हुए विमान टुकड़ों में बंट गया । जानकारी के मुताबिक़ इस विमान में 177 लोग सवार थे। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।



Download Android App
Download iOS App




