अरमान जैन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा से 4 फरवरी को शादी कर ली है। बीती शाम यानी 4 फरवरी को इस कपल के रिसेप्शन पार्टी का आयोजन मुंबई में किया गया है। पार्टी में करीना कपूर,करिश्मा कपूर,रणबीर कपूर,आलिया भट्ट,शाहरुख खान,करण जौहर,वरूण धवन,मलाइका अरोड़ा,अर्जुन समेत बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियों ने शिरकत की।

वहीं अरमान की रिसेप्शन पार्टी में मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे। अंबानी परिवार पहले शादी की रस्मों के वक्त भी देखा गया है। रिसेप्शन में मुकेश अंबानी,नीता अंबानी और छोटे बेटे अनंत अंबानी एक साथ कैमरे में नजर आए। इन सभी चीजों के बीच एक शख्स ने सबका ध्यान सबसे ज्यादा अपनी ओर खींचा वो कोई और नहीं बल्कि राधिका मर्चेंट थी।

दरअसल जब कैमरे के सामने पूरा अंबानी परिवार पोज दे रहा था तब नीता अंबानी ने राधिका मर्चेंट को अपने पास खिंचा और हाथ पकड़कर फोटो भी खिचवाई। सबसे पहले राधिका मर्चेंट मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी के समय लाइमलाइट में आई थी। इस दौरान राधिका शादी में ठुमके लगाते हुए दिखी।

वैसे आपको याद दिला दें कि अनंत अंबानी के साथ राधिका मार्चेंट को आईपीएल और कई अन्य इवेंट में साथ नजर आए थे। तब यह अफवाहें थी कि अनंत जल्दी ही शादी कर सकते हैं। फिलहाल दोनों ने अपने रिलेशनशिप का आधिकारिक एलान नहीं किया है।

अब जब अरमान की रिसेप्शन पार्टी में जिस तरह नीता अंबानी ने राधिका को अपनी फैमिली के करीब किया तो इसके बाद से ही इन खबरों की पुष्टि होती दिखाई दे रही है कि जल्द ही राधिका अंबानी परिवार का हिस्सा बनने वाली हैं।
राधिका के पिता वीरेन मर्चेंट ADF फूड्स लिमिटेड के नॉन एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। राधिका ने अपनी स्कूलिंग मुंबई से की है। राधिका ने पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। राधिका मर्चेंट ने अपने करियर की शुरुआत केडार कंसलटेंट, देसाई एंड दीवानजी और इंडिया फर्स्ट जैसी कंपनियों से करी है।



Download Android App
Download iOS App



