भारत सहित दुनियाभर में अपने प्लेटफॉर्म पर खराब अकाउंट्स और ट्रोलर्स की मौजूदगी को लेकर आलोचनाओं का सामना करने के बाद ट्विटर ने पिछले साल देश में आए इंटरनेट कानून के तहत प्लेटफॉर्म को संचालित किए जाने की बात को ध्यान में रखते हुए तुर्की में एक कानूनी इकाई स्थापित करने का ऐलान किया है।
इस नए कानून के तहत ट्विटर को देश में यूजर्स के आंकड़ों का संग्रह करना होगा। सोशल मीडिया फर्म ने अपने एक बयान में कहा है कि तुर्की में अपनी सेवा को जारी रखने के निरंतर प्रयास में हमने एक कानूनी इकाई स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसमें आगे कहा गया कि हम तुर्की में लोगों की आपस में हो रही बातचीत को सुरक्षा देने की दिशा में काम करना जारी रखेंगे और अपने मूल्यों को बरकरार रखेंगे और लोगों को सशक्त बनाएंगे कि उनके द्वारा कन्वर्सेशन को एक्सेस किया जा सके।
यर्थाथपूर्ण बातचीत और खराब अकाउंट्स को हटाए जाने के लिए भारत ने भी ट्विटर से अपने प्लेटफॉर्म को साफ-सुथरा बनाए जाने की मांग की है। भारत सरकार ने पिछले महीने ओवर-द-टॉप (ओटीटी) प्लेटफार्मो और डिजिटल मीडिया के लिए आचार संहिता के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्मो के लिए भी नए कड़े दिशानिदेर्शो की घोषणा की।
इस नए नियम के तहत सोशल मीडिया कंपनियों को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड संदेशों की ट्रेसबिलिटी को सक्षम बनाए जाने के साथ ही साथ स्थानीय स्तर पर कार्यालयों के गठन की भी बात कही गई है, जहां वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा न केवल सोशल मीडिया से संबंधित कानून का ध्यान रखा जाएगा, बल्कि उपयोगकर्ताओं की समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



