ट्विटर की कीमत अब केवल 15 अरब डॉलर रह गई है, जो एलन मस्क और उनके सह-निवेशकों द्वारा प्लेटफॉर्म का अधिग्रहण करने के लिए भुगतान किए गए 44 अरब डॉलर से 66 फीसदी कम है।मस्क के पदभार संभालने के बाद से ट्विटर आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहा है।ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय सेवाओं की दिग्गज कंपनी फाइडेलिटी ने पोर्टफोलियो वैल्यूएशन की अपनी मासिक रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के लिए मस्क ने जो भुगतान किया था, अब उसकी कीमत सिर्फ एक-तिहाई है।
निवेश अब 8.8 अरब डॉलर का रह गया
ट्विटर में मस्क का निवेश अब 8.8 अरब डॉलर का है। निवर्तमान ट्विटर सीईओ ने पिछले साल अक्टूबर में कंपनी में अनुमानित 79 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए 25 अरब डॉलर से अधिक खर्च किए।उन्होंने पहले स्वीकार किया था कि उन्होंने इक्विटी में 33.5 बिलियन डॉलर सहित ट्विटर का अधिग्रहण करने के लिए अधिक भुगतान किया था। मस्क ने पिछले साल अक्टूबर में टेस्ला की अर्निग्स कॉल के दौरान कहा था, जाहिर तौर पर मैं और अन्य निवेशक अभी ट्विटर के लिए अधिक भुगतान कर रहे हैं, मेरे विचार में ट्विटर के लिए दीर्घकालिक क्षमता इसके वर्तमान वैल्यू से ज्यादा है।
एलन मस्क का बयान
उन्होंने कहा, मैं ट्विटर की स्थिति को लेकर उत्साहित हूं, जाहिर है कि मैं उनके प्रोडक्ट को अविश्वसनीय रूप से अच्छी तरह जानता हूं। और मुझे लगता है कि यह एक ऐसी संपत्ति है जो लंबे समय से खराब है लेकिन इसमें अविश्वसनीय क्षमता है।
फाइडेलिटी ने नवंबर में अपने ट्विटर शेयर का वैल्यू घटाकर खरीद मूल्य का 44 प्रतिशत कर दिया।फाइडेलिटी की ट्विटर स्टेक, जो अब मस्क की एक्स होल्डिंग्स के अंतर्गत आती है, का वैल्यू लगभग 6.55 मिलियन डॉलर (अप्रैल के अंत तक) था।


Download Android App
Download iOS App



