ट्विटर ने घोषणा की है कि इसने आईओएस, एंड्रॉयड और डेस्टकटॉप प्लेटफॉर्म के लिए बर्डवॉच नोट्स को शुरू कर दिया है। इससे यूजर्स फेक न्यूज और गलत जानकारियों के बारे में पता लगाया जा सकेगा। इस माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने अमेरिका में कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए इस साल जनवरी में प्रोग्राम के पायलट वर्जन को शुरू लॉन्च किया था।
कंपनी ने बुधवार को देर एक ट्वीट करते हुए कहा, जब आप एंड्रॉयड या आईओएस पर ट्विटर के पेज पर जाएंगे, तो आपको बर्डवॉच नोट्स दिखाई देगा। यह किसी ट्वीट पर एक कार्ड के रूप में दिखाई देगा। फिलहाल यह फीचर सिर्फ पायलट पार्टिसिपेंट्स के लिए ही उपलब्ध है।
बर्डवॉच का मकसद ट्वीट्स में सहायक संदर्भ को जोड़कर लोगों को सूचित करते रहने में मदद करना है। कंपनी ने ऐलान किया, यह सुविधा का लाभ उन्हीं यूजर्स को मिलेगा, जो फिलहाल बर्डवॉच में भाग ले रहे हैं और अधिक आसानी से सबसे उपयोगी नोट्स की पहचान और मूल्यांकन कर पा रहे हैं।
ट्विटर ने आगे कहा, इन नोटों को जानबूझकर ट्विटर से अलग रखा जा रहा है। बर्डवॉच को बनाते वक्त हमने इस बात का ध्यान रखा कि यह ऐसे संदर्भों को जोड़े, जो लोगों को सही जानकारी दें और इससे हमें उनका विश्वास हासिल हो पाए। यानि कि कुल मिलाकर भ्रामक व गलत सूचनाओं पर एक प्रकार से नकेल कसने के लिए इस प्रोग्राम को शुरू किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



