मिसाइल हमले के बाद UAE एयरलाइन ने बगदाद के लिए उड़ानों को रद्द किया

Summary :

अमीरात एयरलाइन्स ने कहा, “हम घटनाक्रमों की सावधानीपूर्वक निगरानी कर रहे हैं और अपने उड़ान परिचालन के बारे में संबद्ध सरकारी प्राधिकारों से करीबी संपर्क में हैं। हम जरूरत पड़ने पर और भी परिचालन बदलाव करेंगे।”

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की अमीरात एयरलाइन्स और फ्लाईदुबई ने बुधवार को कहा कि उन्होंने परिचालन कारणों को लेकर बगदाद के लिए उड़ाने रद्द कर दी हैं। अमेरिकी सैनिकों के ठिकानों पर ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। 
अमीरात एयरलाइन्स ने एक बयान में कहा, ‘‘आठ जनवरी को दुबई से बगदाद के लिए अमीरात उड़ानें ई के 943 और बगदाद से दुबई के लिए ई के 944 को परिचालन कारणों को लेकर रद्द कर दिया गया है।’’ अमीरात एयरलाइन्स ने कहा, ‘‘हम घटनाक्रमों की सावधानीपूर्वक निगरानी कर रहे हैं और अपने उड़ान परिचालन के बारे में संबद्ध सरकारी प्राधिकारों से करीबी संपर्क में हैं। हम जरूरत पड़ने पर और भी परिचालन बदलाव करेंगे।’’ 

ईरान में 5.8 तीव्रता का भूकंप, किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं

गौरतलब है कि ईरान ने बुधवार सुबह इराक में अमेरिकी सैनिकों के दो ठिकानों पर 22 मिसाइलें दागी। ईरान ने पिछले हफ्ते बगदाद में एक अमेरिकी ड्रोन हमले में अपने शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी के मारे जाने के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए यह हमला किया। 
बहरीन के गल्फ एयर ने शुक्रवार को बगदाद और नजफ आने जाने वाली उड़ानों को अगले नोटिस तक निलंबित कर दिया था। कुवैत एयरलाइन्स ने सोमवार को ट्विटर पर कहा कि सुरक्षा कारणों से नजफ के लिए उड़ानें चार हफ्तों तक निलंबित कर दी गई हैं। 

Desk Team