ब्रिटेन के विदेश सचिव जेरेमी हंट ने ईरान से खाड़ी में अवैध रूप से जब्त किए गए ब्रिटेन के टैंकर को रिहा करने का आग्रह किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, हंट ने शनिवार को कहा कि यह होरमुज जलमरुमध्य से गुजरने वाले ब्रिटेन और अंतर्राष्ट्रीय जहाजों की सुरक्षा पर बहुत गंभीर सवाल उठाता है।
वहीं, तेहरान ने कहा कि जहाज अंतर्राष्ट्रीय जलमार्ग नियमों का उल्लंघन कर रहा था। अपने ईरानी समकक्ष से फोन पर बात करने के बाद हंट ने कहा कि जिब्राल्टर में ईरानी टैंकर को जब्त करने के बाद ईरान ने इसे ‘जैसे को तैसा’ की नीति के तहत देखा। लेकिन उन्होंने कहा कि सच्चाई से आगे कुछ नहीं हो सकता।
जहाज स्टेना इंपेरो के मालिकों ने कहा कि वे बंदर अब्बास बंदरगाह पर अपने जहाज के 23 क्रू सदस्यों से संपर्क करना चाहते हैं। उनके अनुसार उनका स्वास्थ्य अच्छा है। स्टेनी इंपेरो को ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड ने शुक्रवार को खाड़ी में प्रमुख मार्ग से हिरासत में ले लिया था। जहाज के सदस्यों में भारतीय, रूसी, लतावियाई, फिलीपीनी सदस्य हैं।


Download Android App
Download iOS App



