रूस से संबंध के संदेह में यूक्रेन की 11 राजनैतिक पार्टियों पर लगा प्रतिबंध - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

रूस से संबंध के संदेह में यूक्रेन की 11 राजनैतिक पार्टियों पर लगा प्रतिबंध

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर त्रेलेंस्की ने कहा है कि रूस के साथ संबंधों के कारण यूक्रेन के 11 राजनीतिक दलों को निलंबित कर दिया गया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर त्रेलेंस्की ने कहा है कि रूस के साथ संबंधों के कारण यूक्रेन के 11 राजनीतिक दलों को निलंबित कर दिया गया है। यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद ने इन पार्टियों को किसी भी राजनीतिक गतिविधि से प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है।
विभाजन या मिलीभगत के उद्देशय राजनेताओं के सफल नही होगें -जेलेंस्की 
ब्रिटिश अखबार द गार्जियन के अनुसार  जेलेंस्की ने  रविवार को एक वीडियो संबोधन में कहा,‘‘विभाजन या मिलीभगत के उद्देश्य से उन राजनेताओं की गतिविधियाँ सफल नहीं होंगी, बल्कि उन्हें कड़ प्रतिक्रिया मिलेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद ने रूस द्वारा शुरू किए गए पूर्ण पैमाने पर युद्ध और उसके यूक्रेन की कई राजनीतिक संरचनाओं के राजनीतिक संबंधों को देखते हुए, मार्शल लॉ की अवधि के लिए कई राजनीतिक दलों की किसी भी गतिविधि को निलंबित करने का फैसला लिया है। 
निलंबन का कोई कानूनी आधार नही – यूक्रेन के राजनीतिक विपक्षी दल
यूक्रेन की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी की 450 सीटों वाली यूक्रेनी संसद में 44 सांसद है और उसके नेता विक्टर मेदवेदचुक है, जिन्हें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का करीबी माना जाता है। उधर, निलंबित की गयी पार्टियों के अधिकारियों के मुताबिक निलंबन का ‘कोई कानूनी आधार नहीं है।’ द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को प्रतिबंधित दलों की सूची में येवेन मुरायेव के नेतृत्व वाली नाशी (हमारी) पार्टी भी शामिल है। साथ ही कई ऐसे छोटे दलों को भी प्रतिबंधित किया गया है, जिनका संसद में कोई प्रतिनिधि नहीं है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 − 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।