दुनिया में ऐसे देश भी है जहां पर इतने सख्त कानून हैं जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते होंगे। वहां पर किसी भी अपराध की ऐसी सजा हैं जिसे सुन कर आपके भी रौगंटे खड़े हो जाएंगे। आज हम बात कर रहे हैं सऊदी अरब के कानून की जो कि बहुत ही सख्त हैं। हाल ही में सऊदी अरब में अभी तक 14 लोगों को मौत की सजा सुनार्ई है।
इन पर 2011 से 2012 के बीच सरकार विरोधी प्रदर्शनों में शामिल होने का आरोप है। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने इसे लेकर एतराज किया है।
यहां सख्त इस्लामिक कानून के तहत मर्डर, ड्रग ट्रैफिकिंग, रेप, ईशनिंदा, राजद्रोह और रॉबरी जैसे मामलों में मौत की सजा तय है।
सऊदी में पिछले साल 153 लोगों को मौत की सजा मिली थी।
सऊदी में बीते साल ही 153 लोगों को मौत की सजा दी गई। दो लोग साल 2015 के मुकाबले कम हैं।
बीते साल की शुरुआत में ही 47 लोगों को आतंकवाद के मामले में मौत दे दी गई थी।
इनमें शिया धर्मगुरु निम्र अल निम्र भी थे, जिन्हें लेकर ईरान ने बहुत विरोध प्रदर्शन भी किया था।
इसके अलावा, सजा पाने वालों में ज्यादातर मामले मर्डर और ड्रग ट्रैफिकिंग से जुड़े थे।
इनमें से ज्यादातर लोगों को भीड़ के बीच सिर कलम कर मौत दी गई।


Download Android App
Download iOS App













