अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) सोमवार को यानी आज भारत की अध्यक्षता में अफगानिस्तान में हालात पर आपात बैठक हुई। बता दें कि एक हफ्ते में सुरक्षा परिषद की यह दूसरी बैठक थी। अफगानिस्तान में लंबे समय से चले आ रहे युद्ध में रविवार को एक महत्वपूर्ण मोड़ आया था जब तालिबान के चरमपंथियों ने राजधानी काबुल में प्रवेश कर राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया और राष्ट्रपति अशरफ गनी को देशी-विदेशी नागरिकों के साथ देश छोड़कर जाना पड़ा।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि ‘‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अफगानिस्तान मामले पर बैठक होगी। भारत की अध्यक्षता में 16 अगस्त को अफगानिस्तान पर ब्रीफिंग एवं विचार विमर्श होगा। संरा महासचिव एंतोनियो गुतारेस यूएनएससी को जानकारी देंगे।’’ बताते चलें कि अगस्त महीने के लिए संरा सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता भारत के पास है। इसमें पहले हफ्ते अफगानिस्तान में हालात पर चर्चा हुई थी।
अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के बीच दोहा में बातचीत में गतिरोध बना हुआ है। अफगानिस्तान में हालात बदतर हो रहे हैं इस बीच संरा महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने तालिबान एवं अन्य पक्षकारों से अफगानों की जान बचाने और मानवीय सहायता पहुंचाने के मकसद से तालिबान और अन्य सभी पक्षों से संयम बरतने का आग्रह किया। गुतारेस ने सोमवार सुबह अफगानिस्तान पर परिषद की बैठक को संबोधित किया था।


Download Android App
Download iOS App


