अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है कि वह यूरेनियम के आयात पर कोटा नहीं लगाएंगे। ऐसा एक संभावित व्यापार टकराव से पीछे हटने और वाणिज्य विभाग के उस आकलन के विपरीत किया जा रहा है जिसमें कहा गया है कि अमेरिका द्वारा विदेशी यूरेनियम का उपयोग राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चिंताजनक है।
अमेरिकी परमाणु हथियारों के लिए यूरेनियम महत्वपूर्ण तत्व है। ट्रम्प ने एक बयान में कहा कि विल्बर रॉस (वाणिज्य मंत्री) का राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर आकलन “महत्वपूर्ण चिंताओं” को दर्शाता है। फिर भी राष्ट्रपति घरेलू यूरेनियम उद्योग के लिए सुझाए गए कोटा के खिलाफ हैं, जो आयात को सीमित करने की गारंटी देता है।
अमेरिकी खदानों से घरेलू उपयोग के लिए 25 प्रतिशत यूरेनियम की आपूर्ति हो पाती है। वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस ने कहा था कि अमेरिका में सैन्य और बिजली उत्पादन के लिए सिर्फ पांच प्रतिशत यूरेनियम घेरलू उत्पादन से आता है। शेष रूस, चीन और अन्य देशों से आपूर्ति होती है।


Download Android App
Download iOS App



