अमेरिका : ग्वाटेमाला में पिकअप ट्रक के क्रैश होने से 17 लोगों की मौत, 13 अन्य घायल

Summary :

मध्य अमेरिका के ग्वाटेमाला में एक पिकअप ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से 17 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में 30 लोग सवार थे।

मध्य अमेरिका के ग्वाटेमाला में एक पिकअप ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से 17 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी है।  दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में 30 लोग सवार थे। यह ग्रामीण क्षेत्र ग्वाटेमाला सिटी के पूर्व में स्थित है। इस क्षेत्र के लोग अक्सर पिकअप ट्रक से एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा करते हैं। 
जोकोटन के मेयर ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि की
मेयर जुआन रेमन डियाज़ ने कहा कि ट्रक खराब हो गया था और ड्राइवर उसे ठीक करने के लिए नीचे उतर गया, लेकिन हो सकता है कि वह आपातकालीन ब्रेक लगाना भूल गया हो, इसलिए ट्रक वापस फिसल गया और एक छोटी खाई में गिर गया। चालक (20) को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच, ग्वाटेमाला के टिकिसेट में एक वाटर पार्क में मंगलवार को हुई गोलीबारी में चार पुरुषों और दो महिलाओं की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, मारे गए लोग ट्रक चोरी के मामले में संदिग्ध थे लेकिन अधिकारियों द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गयी है। 

Desk Team