अमेरिका के अलास्का में शुक्रवार को आए भूकंप के बाद से अब तक 230 से अधिक आफ्टरशॉक आ चुके हैं। शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर 7.0 तीव्रता के भूकंप से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। सड़कें और एंकोरेज के आसपास की इमारतें नष्ट हो गई थी। शुक्रवार को आए भूकंप के बाद अधिकतर आफ्टरशॉक कम तीव्रता के ही रहे। इनमें से एक दर्जन से अधिक की तीव्रता चार और कुछ ही पांच रही। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अधिकारी ने शनिवार को सीएनएन को बताया कि शुकवार को रात लगभग 11 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता का ऑफ्टरशॉक महसूस किया गया।
दूसरे की तीव्रता 5.7 रही। गौरतलब है कि शुक्रवार को सुबह लगभग 8.30 बजे रिक्टर पैमाने पर 7.0 तीव्रता के भूकंप से डरकर लोग सड़कों पर निकल आए। भूकंप का केंद्र एंकोरेज से 10 मी दूर पूर्वोत्तर में रहा। एंकोरेज के मेयर ईथन बर्कोविट्ज ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया, ‘1964 के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा भूकंप है।’ गौरतलब है कि 1964 में रिक्टर पैमाने पर 9.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसे अमेरिकी इतिहास का सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जाता है। भूकंप से सड़कें और इमारतों के क्षतिग्रस्त होने के अलावा कोई हताहत नहीं हुआ है और न ही किसी को गंभीर चोटें आई हैं।


Download Android App
Download iOS App



