फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (एफडीआईसी) ने कहा है कि उत्तर कैरोलिना स्थित फर्स्ट सिटिजन बैंक संकटग्रस्त सिलिकॉन वैली बैंक (एसवीबी) को खरीदेगा। एसवीबी के विफल होने से पूरा बैंकिंग उद्योग सकते में आ गया था और दुनिभर में बैकिंग क्षेत्र को लेकर चिंता का माहौल बन गया था। यह सौदा ऐसे समय हुआ है जब निवेशकों का भरोसा हिल चुका है। हालांकि, अब वे राहत की सांस ले सकते हैं।
एफडीआईसी तथा अन्य नियामकों ने जमाकर्ताओं की रक्षा के लिए तथा वित्तीय संकट को और गहराने से रोकने के लिए बड़े कदम उठाए थे। इसी क्रम में यह गारंटी दी गई थी कि एसवीबी तथा अमेरिका के विफल हो चुके एक अन्य बैंक के ग्राहक अपने पूरे धन का उपयोग कर सकेंगे। अब एसवीबी के ग्राहक स्वत: ही फर्स्ट सिटिजन के ग्राहक बन गए हैं। एसवीबी की 17 शाखाएं अब फर्स्ट सिटिजन की शाखाओं के तौर पर ही खुलेंगी।
सिलिकॉन वैली बैंक के 10 मार्च को विफल होने के दो दिन बाद न्यूयॉर्क का सिग्नेचर बैंक भी बैठ गया था। सिग्नेचर बैंक के बड़े हिस्से को खरीदने के लिए न्यूयॉर्क कम्युनिटी बैंक राजी हो गया था लेकिन एसवीबी के खरीदार की खोज जारी रही थी। एफडीआईसी ने बयान में कहा कि इस बिक्री में एसवीबी के सारे जमा और ऋण की बिक्री भी शामिल है।


Download Android App
Download iOS App



