अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने इराक में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में हिंसा की घोर निंदा की और देश की सरकार से अत्यधिक संयम बरतने की अपील की। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान जारी करके यह जानकारी दी।
बयान में कहा गया,‘‘पोम्पिओ ने इराक के प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल महदी से बातचीत में इराक में हाल में हुई हिंसा की निंदा की और कहा कि मानवाधिकारों का उल्लंघन करने वालों को दोषी ठहराया जाना चाहिए।’’
अमेरिकी एयर स्ट्राइक में ढेर हुआ अलकायदा का इंडिया चीफ आसिम उमर
बयान के अनुसार,‘‘पोम्पियो ने दोहराया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन प्रत्येक लोकतंत्र का मूलभूत अधिकार है और प्रदर्शनों में हिंसा का कोई स्थान नहीं है, न तो सुरक्षा बलों के पास और न ही प्रदर्शनकारियों के पास ।’’
गौरतलब है कि इराक में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन शुरू हुए थे लेकिन बाद में प्रदर्शनकारियों की मांगे पूरे राजनीतिक तंत्र में बदलाव लाने पर आ गई। एक सप्ताह तक चले प्रदर्शनों में हुई हिंसा में 100 से अधिक लोग मारे गए और छह हजार लोग घायल हो गए।


Download Android App
Download iOS App


