पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार छह दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला एक बार फिर थम गया है। तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। इससे एक दिन पहले दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 17 पैसे जबकि चेन्नई में 18 पैसे की कटौती की गई थी। डीजल की कीमत भी मंगलवार दिल्ली और कोलकाता में 10 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 11 पैसे घट गए थे।
पिछले छह दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 1.02 रुपये और डीजल में 68 पैसे प्रति लीटर की कटौती किए जाने से त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को राहत मिली। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम पूर्ववत क्रमश: 73.59 रुपये, 76.23 रुपये, 79.20 रुपये और 76.43 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बिना किसी बदलाव के 66.81 रुपये, 69.17 रुपये, 70.03 रुपये और 70.57 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



