अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह से फोन पर बातचीत कर, हाल में अफगानिस्तान से लोगों को निकालने में सहायता करने के लिए भारत को धन्यवाद दिया और दोनों नेताओं ने युद्धग्रस्त देश के हालात पर निगरानी जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।
पेंटागन की ओर से मंगलवार को यह जानकारी दी गई। ऑस्टिन और सिंह के बीच बातचीत, इस सप्ताह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से पहले हुई है। मोदी अपनी यात्रा के दौरान वाशिंगटन में ‘क्वाड’ नेताओं से मुलाकात करेंगे और न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे।
पेंटागन प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने फोन पर हुई बातचीत के बारे में बताया, “रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने अफगानिस्तान से लोगों को निकालने के अभियान में भारत के सहयोग के लिए उसे धन्यवाद दिया और दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान में हालात पर निगरानी जारी रखने और जोखिम उठा रहे समूहों की मदद करने की प्रतिबद्धता जताई।”


Download Android App
Download iOS App



