अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के डेमोक्रेटिक सांसदों ने एक विधेयक प्रस्तुत किया है, जो हजारों आव्रजकों के लिए नागरिकता का मार्ग प्रदान करेगा, जिन्हें संरक्षण कार्यक्रम के तहत शरण दिया गया है। इसमें तथाकथित ‘ड्रीमर्स’ शामिल हैं, जिन्हें देश में बच्चों के रूप में लाया गया था। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पीकर नैंसी पेलोसी, प्रतिनिधि लुसिल रोयबल अलार्ड व सदन के अन्य डेमोक्रेट ने मंगलवार को ‘ड्रीम एंड प्रॉमिस एक्ट’ प्रस्तुत किया, जो अस्थायी संरक्षित दर्जे के ड्रीमर्स व आव्रजकों की रक्षा करेगा।
विधेयक पेश करते हुए पेलोसी ने कहा, ‘इस कानून में कुछ भी पक्षपातपूर्ण या राजनीतिक नहीं होना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘ड्रीमर्स, अस्थायी संरक्षित स्थिति (टीपीएस) व डिफर्ड इन्फरेस्ड डिपार्चर (डीईडी) अमेरिकी लोगों की रक्षा करना उस परिवार को सम्मान देना है, जिसके लिए हमारे दिल में सम्मान है।’
सीएनएन के अनुसार, यह विधेयक बिना दस्तावेजों के आव्रजकों को बड़ी सुरक्षा का एहसास देगा, जिनकी नियति अदालत से बंधी हुई है। हालांकि, इसके अधिनियमित होने की संभावना नहीं है, क्योंकि इसे रिपब्लिकन नियंत्रित सीनेट में कठिन संघर्ष से गुजरना होगा और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस तरह के कार्यक्रमों के खिलाफ आपत्ति जता चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



