अमेरिकी सदन के अध्यक्ष पॉल रयान के कार्यालय ने रिपब्लिकन सांसद के व्हाइट हाउस से इस्तीफे की अफवाहों को खारिज कर दिया है। रयान के प्रवक्ता ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘अध्यक्ष इस्तीफा नहीं दे रहे हैं।’ वाशिंगटन पोस्ट की रपट के मुताबिक,
पद छोड़ने की खबर को सोमवार को रिपब्लिकन मार्क एमोडेई द्वारा शुरू की गईं अटकलों से बल मिला, जिसमें कहा गया था कि पार्टी के दूसरे सांसद रयान को पद से इस्तीफे के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
अमोडेई ने सोमवार को एक साप्ताहिक समाचार शो ‘नेवादा न्यूजमेकर्स’ में कहा, ‘ऐसी अफवाहें हैं कि पॉल रयान अगले 30-60 दिनों में इस्तीफा देने को तैयार हैं और स्टीव स्केलिस अगले नए अध्यक्ष होंगे।; स्केलिस बीते जून में एक बेसबाल अभ्यास में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वह नेतृत्व में तीसरे स्थान पर हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



