हैदराबाद : तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने आज कहा कि उन्होंने जिस विकल्प का प्रस्ताव दिया है वह पीपुल्स फ्रंट ऑफ इंडिया होगा। राव ने राष्ट्रीय राजनीति में गैर कांग्रेसी, गैर भाजपाई गठबंधन बनाने का सुझाव दिया था। उन्होंने विधानसभा में कॉरपोरेशन विधेयक, 2018 पर चर्चा के दौरान कहा कि ‘‘यह पीपुल्स फ्रंट ऑफ इंडिया’’ होगा न कि महज कुछ राजनीतिक दलों का गठजोड़।
उन्होंने कहा कि देश में जिस तरीके से चीजें संचालित हो रही हैं उनसे लोग संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘राजनीति और शासन में गुणात्मक बदलाव आने की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चीन पहले विकास के मामले में भारत से पीछे था जो अब काफी आगे निकल गया है।’’ उन्होंने जापान की प्रगति का भी उल्लेख किया।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



