US: अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में हर साल इंडिया डे परेड का आयोजन होता है। भारत के स्वतंत्रता दिवस के बाद आयोजित होने वाला यह परेड काफ़ी मशहूर रहा है, जिसमें नामी हस्तियाँ शामिल होती हैं। इस साल भी न्यूयॉर्क में ‘इंडिया डे परेड’ का आयोजन किया गया है। न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड का इतिहास 40 साल से भी ज़्यादा पुराना है। लेकिन यह सालाना परेड इस साल विवादों में फंस गई है। इस साल के परेड में अयोध्या के राम मंदिर की झांकी भी शामिल की जा रही है, जिसका कई संगठनों ने विरोध किया है।
#WATCH न्यूयॉर्क में ‘इंडिया डे परेड’ निकाली गई; परेड में राम मंदिर की तर्ज पर एक झांकी को भी शामिल किया गया। pic.twitter.com/GFNc9FrBHf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2024
साथ ही इसका विरोध करते हुए कुछ संगठनों और लोगों ने न्यूयॉर्क के मेयर को पत्र लिखा है। परेड के चलते शहर की कई सड़कें बंद हैं। वहीं, परेड मैडिसन एवेन्यू से पूर्व 38वीं स्ट्रीट से होते हुए पूर्व 27वीं स्ट्रीट तक मार्च करेगी। परेड के अलावा, सांस्कृतिक प्रदर्शन के लिए एक मंच और 45 से अधिक बूथ और खाद्य विक्रेताओं के साथ एक उत्सव भी है। वहीं, परेड में राम मंदिर की दर्ज पर एक झांकी को भी शामिल किया गया है।
सोनाक्षी सिन्हा पति के साथ झांकी में हुई शामिल
इंडिया डे परेड में भारतीय अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल भी शामिल हुए। फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन के अनुसार, परेड में 40 से अधिक झांकियां, 50 से अधिक मार्चिंग समूह और 30 से अधिक मार्चिंग बैंड के साथ-साथ मशहूर हस्तियां और गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। भारतीय अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ग्रैंड मार्शल होंगी। जबकि, भारतीय अभिनेता पंकज त्रिपाठी और भारतीय भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी सम्मानित अतिथि होंगे।
#WATCH अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल ने न्यूयॉर्क में आयोजित ‘इंडिया डे परेड’ में हिस्सा लिया। pic.twitter.com/ggpoyVqUgE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2024
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



