वाशिंगटन : मीडिया की एक खबर में कहा गया है कि अफगानिस्तान के हेलमंद प्रान्त में आंतरिक सुरक्षा और कड़ी करने के लिए अमेरिका दर्जनों मरीन भेज रहा है। ‘एनबीसी’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूएस सेंट्रल कमांड अतिरिक्त मरीन भेजने को तैयार हो गया है जो वहां मौजूद उन 300 से अधिक मरीनों के साथ काम करेंगे जो ‘टास्क फोर्स साउथवेस्ट’ के साथ जुड़े हैं। भेजे जाने वाले मरीनों की संख्या 100 से कम होगी।
इसका ट्रंप प्रशासन की अफगानिस्तान रणनीति को लेकर चल रही समीक्षा से कोई संबंध नहीं है बल्कि वहां मौजूद मरीन ब्रिगेडियर जनरल रोजर टर्नर के अनुरोध पर यह कदम उठाया जा रहा है। इसे सेंट्रल कमांड में जनरल जोसफ वोटल ने भी मंजूरी दी है। अज्ञात सूत्रों पर आधारित इस रिपोर्ट की पेंटागन ने कोई पुष्टि नहीं की है।
मरीन कॉर्प्स फोर्सेज सेंट्रल कमांड के एक प्रवक्ता ने बताया, ”सीईएनटीसीओएम में बलों की पुन: तैनाती एवं आवाजाही कमांडर (सीईएनटीसीओएम के) के निर्णय पर होती है।” प्रवक्ता ने कहा, ”फिलहाल सीओएनयूएस के मरीनों की अफगानिस्तान में तैनाती की कोई योजना नहीं है। ”


Download Android App
Download iOS App




