फरीदाबाद: लम्बे संघर्ष के बाद हुडा के 160 सफाई कर्मचारियों ने आज आखिरकार नगर निगम में ड्यूटी ज्वाईन की। ड्यूटी ज्वाईन करने के बाद सभी कर्मचारियों में खुशी की लहर देखी गई। सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा के उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने उसका कर्मचारी आन्दोलन की जीत बताया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा ने उन कर्मचारियों को ड्यूटी पर लेने की मांग मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव आर.के.खुल्लर के समक्ष भी उठाई थी।श्री खुल्लर ने तुरन्त प्रभाव से इन कर्मचारियों को ड्यूटी पर लेने के आदेश दिए थे जिस पर नगर निगम प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए ड्यूटी पर लेने के आदेश दिए है।
हुडा के 160 सफाई कर्मचारियों ने आज संयुक्त-आयुक्त एनआईटी मुकेश सोलंकी व प्रस्थापना अधिकारी विजय कुमार की उपस्थिति में इम्पिरियल कम्पनी को ज्वाईंनिंग दी। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान अशोक कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान गुरचरण खाण्डिया, सफाई कर्मचारी के सचिव सोहनपाल, रगबीर चौटाला, हुडा सफाई कर्मचारी यूनियन के सुमित, अशोक, राजकुमार, कमला, डेजी, कविता आदि शामिल थे।
– राकेश देव


Download Android App
Download iOS App



