अफगानिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि थॉमस वेस्ट ने बुधवार को कहा कि अमेरिका काबुल में फिर से दूतावास खोलने के लिए तैयार नहीं है। वेस्ट ने अफगान ब्रॉडकास्टर 1टीवी को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ फिलहाल, हम अपने दूतावास को फिर से खोलने के लिए तैयार नहीं हैं। मुझे लगता है कि हम सुरक्षा स्थिति का सावधानीपूर्वक आंकलन कर रहे है। वेस्ट ने कहा कि उन्हें ‘‘अफगानिस्तान की बहुत याद आती है’’ और उन्हें वहां लौटने की उम्मीद है।
इस्लामिक अमीरात को अमेरिकी मान्यता के बारे में पूछे जाने पर प्रतिनिधि ने कहा कि इसके लिए कोई विशेष समय सीमा नहीं है। उन्होंने कहा कि तालिबान ने अभी तक अमेरिका और अन्य देशों द्वारा मान्यता के लिए आवश्यकताओं को पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को उम्मीद है कि अफगानिस्तान अन्य देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखेगा।
आपको बता दे कि जब से अमेरिका ने अफगानिस्तान से अपनी सैन्य वापसी की हैं । उसी समय से अमेरिका सहित दुनिया के अधिकांश दूतावास काबुल के अंदर बंद पड़े हैं । लेकिन तालिबान अपनी आर्थिक समरसता को बढाने के लिए दुनिया को अफगानिस्तान में आने का खुला निमंत्रण दे रहा हैं । अफगानिस्तान की आवाम तालिबान के क्रूर शासन से कराह रही हैं ।


Download Android App
Download iOS App



