इजरायल और हमास युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन तेल अवीव पहुंच चुके हैं। जहां वो इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। इस बीच तेल अवीव में बाइडेन के स्वागत में पोस्टर लगाए गए हैं. इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की इजरायल यात्रा से पहले तेल अवीव में सुरक्षा कड़ी की गई है।
बेंजामिन नेतन्याहू के साथ छोटी द्विपक्षीय बैठक
पिछले हफ्ते, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन युद्धग्रस्त राष्ट्र का दौरा करने वाले बाइडेन प्रशासन के पहले शीर्ष अधिकारी थे। तब से उन्होंने लगातार दो यात्राएं की हैं। व्हाइट हाउस के अनुसार, बाइडेन सबसे पहले इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ छोटी द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके बाद वो नेतन्याहू के मंत्रिमंडल के सदस्यों से मिलेंगे।
कई परिवारों ने अपनों को खो दिया
बाइडेन इजरायल के उन लोगों के परिवारों से भी मिलेंगे जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।जानकार सूत्रों ने कहा है कि इस जटिल समस्या को कैसे प्रबंधित किया जाय, बाइडेन का फोकस इस पर होगा। इज़राइल के बाद, बाइडेन को अम्मान की यात्रा करनी थी जहां वह जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय, फिलिस्तीनी प्राधिकरण के अध्यक्ष महमूद अब्बास और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से मिलने वाले थे। लेकिन अब गाजा में अस्पताल पर हमले के बाद यह दौरा रद्द हो गया है।
दौरा रद्द करने के संबंध में, व्हाइट हाउस ने कहा कि यह दोनों देशों का निर्णय है, यह कहते हुए कि बाइडेन और जॉर्डन के राजा इस बात पर सहमत हुए हैं कि अभी इस बैठक को आगे बढ़ाने की कोशिश करने का समय नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



