Chhattisgarh Chunav 2023: भाजपा ने पंडरिया से भावना बोहरा को बनाया उम्मीदवार

Summary :

भाजपा ने छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने अपनी छत्तीसगढ़ की तीसरी लिस्ट में राज्य की पंडरिया विधानसभा सीट से भावना बोहरा को उम्मीदवार बनाया है। भावना बोहरा छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए एक नाम पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/sQSjN3iwzR — BJP (@BJP4India) October 18, 2023 आपको याद दिला दें कि इससे पहले भाजपा छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव के लिए अपने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची 17 अगस्त…

भाजपा ने छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने अपनी छत्तीसगढ़ की तीसरी लिस्ट में राज्य की पंडरिया विधानसभा सीट से भावना बोहरा को उम्मीदवार बनाया है। भावना बोहरा छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव है।

आपको याद दिला दें कि इससे पहले भाजपा छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव के लिए अपने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची 17 अगस्त को और 64 उम्मीदवारों की दूसरी सूची 9 अक्टूबर को जारी कर चुकी है। इस तरह से तीनों लिस्ट को मिलाकर भाजपा छत्तीसगढ़ के लिए कुल 86 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान अब तक कर चुकी है। पार्टी को राज्य की 90 सदस्यीय विधान सभा के लिए अब सिर्फ चार उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करना ही बाकी है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 नवंबर को 20 सीटों पर और 17 नवंबर को बाकी बची 70 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

 

Desk Team