राइट्स लिमिटेड में 281 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

Summary :

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (राइट्स) लिमिटेड में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। राइट्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए एक वर्ष के अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत (इंजीनियरिंग/नॉन-इंजीनियरिंग), डिप्लोमा और आईटीआई पास-आउट कैंडिडेट्स से अप्रेंटिस के कुल 281 पदों के लिए आवेदन अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके आमंत्रित किए हैं। राइट्स लिमिटेड की ओर से अप्रेंटिस पोस्ट के लिए जारी 281 रिक्तियों में ग्रेजुएट अप्रेंटिस (इंजीनियरिंग) के 125, ग्रेजुएट अप्रेंटिस (नॉन-इंजीनियरिंग) के 43, डिप्लोमा अप्रेंटिस के 62 और ट्रेड अप्रेंटिस-आईटीआई…

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (राइट्स) लिमिटेड में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। राइट्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए एक वर्ष के अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत (इंजीनियरिंग/नॉन-इंजीनियरिंग), डिप्लोमा और आईटीआई पास-आउट कैंडिडेट्स से अप्रेंटिस के कुल 281 पदों के लिए आवेदन अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके आमंत्रित किए हैं।

राइट्स लिमिटेड की ओर से अप्रेंटिस पोस्ट के लिए जारी 281 रिक्तियों में ग्रेजुएट अप्रेंटिस (इंजीनियरिंग) के 125, ग्रेजुएट अप्रेंटिस (नॉन-इंजीनियरिंग) के 43, डिप्लोमा अप्रेंटिस के 62 और ट्रेड अप्रेंटिस-आईटीआई के 51 पद शामिल हैं।

ग्रेजुएट अप्रेंटिस (इंजीनियरिंग) के 125 पदों में सिविल इंजीनियरिंग के 40, आर्किटेक्चर के 2, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 26, सिग्नल और टेलीकॉम के 2, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 36, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के 13 और केमिकल/मेटालर्जिकल इंजीनियरिंग के 6 पद शामिल हैं।

ग्रेजुएट अप्रेंटिस (नॉन-इंजीनियरिंग) के 43 पदों में वित्त के 21 और मानव संसाधन (एचआर) के 22 पद; डिप्लोमा अप्रेंटिस के 62 पदों में सिविल इंजीनियरिंग के 12, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 19, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 26 और केमिकल/मेटालर्जिकल इंजीनियरिंग के 5 पद; और ट्रेड अप्रेंटिस-आईटीआई के 51 पदों में सिविल के 2, मैकेनिकल के 23, इलेक्ट्रिकल के 23 और अन्य ट्रेड के 3 पद शामिल हैं।

अप्रेंटिस के इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे राइट्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं। हालांकि, इससे पहले इंजीनियरिंग डिग्री/ग्रेजुएट (बीए/बीबीए/बीकॉम/बीएससी/बीसीए) या डिप्लोमा वाले उम्मीदवारों का नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (एनएटीएस) पोर्टल पर और आईटीआई पास उम्मीदवारों का नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (एनएपीएस) पोर्टल पर पूरी प्रोफाइल के साथ रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएट अप्रेंटिस (इंजीनियरिंग) के लिए चार वर्ष का फुल-टाइम बीई, बीटेक या बीआर्क डिग्री; ग्रेजुएट अप्रेंटिस (नॉन-इंजीनियरिंग) के लिए तीन वर्ष का बीए/बीबीए/बीकॉम/बीएससी या बीसीए में ग्रेजुएशन; डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए तीन वर्ष का फुल-टाइम इंजीनियरिंग डिप्लोमा; और ट्रेड अप्रेंटिस के लिए संबंधित ट्रेड में फुल-टाइम आईटीआई योग्यता होनी चाहिए।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच-पड़ताल, मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को राइट्स लिमिटेड के नियमों के अनुसार स्टाइपेंड दिए जाएंगे।

–आईएएनएस

डीके/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.