वाशिंगट : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकियों को क्रिसमस की सौगात के तौर पर कर में भारी कटौती का वादा किया है। उन्हें कहा है कि इससे नौकरियों के अवसरों और वेतन स्तर में बढ़तरी होगी। अमेरिकी संसद कांग्रेस में सथारूढ रिपब्लिक पार्टी के सांसद सरकार के कर प्रस्तावों पर कल राजी हो गए। इससे अगले सप्ताह इस पर निर्णायक मतदान का रास्ता खुल गया है। ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान कर व्यवस्था में सुधार को बड़ मुद्दा बनाया था। उन्होंने कहा है कि कर में भारी कटौती देशवासियों के लिए क्रिसमस का तोहफा होगा। उन्होंने कहा कि अब बस कुछ दिन और बचे हैं। इस वायदा को पूरा करना सच में अमेरिकी परिवारों की बड़ विजय है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



