US Strikes Iran: मिडिल ईस्ट में एक बार जंग तेज हो गई है और अमेरिका-ईरान के बीच भीषण बमबारी और पलटवार जारी है। बता दें कि अमेरिकी सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराए जाने के बाद ईरान के खिलाफ आत्मरक्षा हमले शुरू कर दिए हैं। जिसमें तेहरान, सिरिक,मिनाब, केशम द्वीप समेत अब्बास और जास्क काउंटी समेत कई शहरों में तेज धमाकों की आवाज सुनी गई है। इसके बाद ईरान ने पलटवार शुरू कर दिया है। जॉर्डन, कुवैत, बहरीन में ड्रोन, मिसाइलों से हमला शुरू कर दिया है।
Tension Escalate in US-Iran War: जॉर्डन, कुवैत, बहरीन में हमले

अमेरिका हमले के बाद ईरान ने भी जोरदार पलटवार शुरू कर दिया है और जॉर्डन, कुवैत, बहरीन में हमले शुरू कर दिए है साथ ही IRGC ने 21 अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि जॉर्डन में F-35 हैंगर तबाह करने, 4 बड़े सैन्य ठिकानों पर हमला और कुवैत में अस सलेम बेस पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से हमला किया गया है। ईरान के हमले से तीनों देश दहल उठे है।
US strikes As a Proportional Response To Iran: ईरान के 20 ठिकानों को निशाना बनाया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि ईरान के एक हमले में होर्मुज के ऊपर गश्त कर रहे एक अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया है। इस दौरान दोनों पायलट सुरक्षित रहे थे इसी हमले का बदला लेने के लिए आज अमेरिका ने ईरान के कई शहरों में बमबारी कर दी है और अमेरिकी अधिकारी ने दावा करते हुए बताया कि ईरान के 20 ठिकानों को निशाना बनाया गया है और ईरान की तरफ से दागी गई मिसाइलों-ड्रोन को हवा में मार गिराया है। वहीं इजरायल ने भी अब ईरान को बड़ा हमला करने की चेतावनी दे दी है।


Download Android App
Download iOS App




