तालिबान पर कार्रवाई करने का अमेरिका का पाकिस्तान से आग्रह

Summary :

NULL

अमेरिका ने पाकिस्तान से तालिबान के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया है। वाशिंगटन की यह प्रतिक्रिया तालिबान द्वारा पिछले सप्ताह काबुल के होटल में हुए आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी लेने के बाद आई है, जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई थी। तालिबान आतंकवादियों ने शनिवार को काबुल के इंटरकॉन्टिनेंटल होटल पर हमला किया था।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने सोमवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘हम पाकिस्तान से तालिबान नेताओं की तत्काल गिरफ्तारी या उन्हें खदेड़ने का आह्रान करते हैं।

पाकिस्तान द्वारा आतंकवादी समूह को अपनी भूमि का उपयोग करने से रोका जाना चाहिए।’ सैंडर्स ने कहा, ‘नागरिकों के खिलाफ हमले हमारे अफगान सहयोगियों के साथ काम करने के वॉशिंगटन के संकल्प को और मजबूत करेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘अफगानिस्तान की सेना हमारे समर्थन के साथ दुश्मनों के पीछे पड़ी रहेगी, जो दुनिया भर में आतंक का निर्यात करना चाहते हैं।’ वहीं, पाकिस्तान ने इस हमले की कड़ी निंदा कर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई कर रहे देशों के बीच सहयोग की जरूरत पर बल दिया।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Desk Team