फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में ग्लेशियर टूटने से आयी भीषण बाढ़ को लेकर भारत के साथ एकजुटता प्रदर्शित की।
मैक्रों ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तराखंड राज्य में ग्लेशियर टूटने के कारण 100 से ज्यादा लोगों के लापता होने की घटना को लेकर फ्रांस भारत के साथ पूर्ण एकजुटता प्रदर्शित करता है। हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ है।’’
नंदा देवी ग्लेशियर का एक हिस्सा टूट कर गिरने के कारण रविवार को धौली गंगा नदी में अचानक बाढ़ आ गई। त्रासदी में अलकनंदा नदी पर बनी पनबिजली परियोजना पूरी तरह बर्बाद हो गई। त्रासदी में अभी तक कम से कम सात लोगों के मरने और 125 लोगों के लापता होने की पुष्टि हुई है, ऐसी आशंका है कि उनकी भी मौत हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



