बांग्लादेश में बढ़ाया जाएगा टीकाकरण अभियान, सभी को लगाए जाएंगे निशुल्क टीके : शेख हसीना

Summary :

बांग्लादेश में जारी कोरोना टीकाकरण अभियान पर प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि देश में इससे और बढ़या जाएगा और सभी लोगों को टीके निशुल्क लगाए जाएंगे।

बांग्लादेश में जारी कोरोना टीकाकरण अभियान पर प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि देश में इससे और बढ़या जाएगा और सभी लोगों को टीके निशुल्क लगाए जाएंगे। हसीना ने मंत्रालयों के वार्षिक निष्पादन समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद रविवार को कहा कि सरकार सभी नागरिकों के निशुल्क टीकाकरण अभियान पर कार्य कर रही है।
संवाद समिति यूएनबी ने बताया कि हसीना ने सभी नागरिकों के टीकाकरण की प्राथमिकता पर जोर देते हुए कहा, ‘‘हमने इस दिशा में काफी प्रयास किए हैं ताकि सभी को टीकाकरण के दायरे में लाया जा सके और इसी वजह से हमने यह कार्यक्रम शुरू किया है। 
देश में वैक्सीनों की कोई कमीं नहीं होने दी जाएगी और नागरिकों की जरूरत के अनुसार इन्हें बाहर से भी खरीदा जाएगा। हम चाहते हैं कि टीकाकरण अभियान में देश में एक भी नागारिक नहीं छूट पाए। कोरोना वायरस संक्रमण इस समय एक वैश्विक समस्या है और हमें अकेले इस लडाई को नहीं जीत पाएंगे तथा सभी देशों के सहयोग से इस पर काबू पाया जा सकता है।’’ 
प्रधानमंत्री ने कहा कि हम कोरोना संक्रमण को रोकने का प्रयास कर रहे है ताकि लोगों के जीवन और रोजगारों को बचाया जा सके तथा देश में सामाजिक आर्थिक गतिविधियां चलती रहे। हमारी सरकार की कोशिश है कि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ और इसे देखते हुए सरकार लोगों को निशुल्क खाद्यान और चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं ताकि इस महामारी के चलते उन्हें कोई आर्थिक कठिनाई नहीं हो।
उन्होंने कहा कि सरकार ने इस महामारी की शुरूआत से ही उद्योगों को आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज देने शुरू किए थे और 131,641 करोड़ टीके के 28 पैकेजों की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य एक ऐसा प्रशासन बनाना है जो लोगों की मदद करें और जनता के प्रति उसकी जवाबदेही हो। सत्ता में बने रहने का अर्थ सरकारी सुविधाओं का उपभोग करना नहीं है और हमारी सरकार की जिम्मेदारी जनता के प्रति है ताकि लोगों का कल्याण सुनिश्चित किया जा सके और उनके जीवन में बदलाव से ही देश प्रगति करेगा।

Desk Team