संसद के मानसून सत्र से एक दिन पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक हुई। आयोजित सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी दलों से सदन चलाने में सहयोग मांगा। प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में कहा, सार्थक और शांतिपूर्ण ढंग से सदन में चर्चा होनी चाहिए।सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।
सदन को सुचारु रूप से चलाने के लिए सभी दलों का सहयोग चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जरूरी विषयों पर जनप्रतिनिधियों को सरकार को सुझाव देना चाहिए। इससे सार्थक डिबेट होती है। बता दें कि 19 जुलाई से शुरू होकर मानसून सत्र 13 अगस्त तक चलेगा।
संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने बैठक के बाद बताया कि मानसून सत्र के मद्देनजर 33 दलों के सदन के नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया और कुल 40 से ज़्यादा नेता इसमें शामिल रहे। सोमवार से शुरू होने वाला सत्र 13 अगस्त तक चलेगा।
इस दौरानविपक्ष महंगाई, तेल के दामों में बढ़ोतरी, कोरोना के टीकों की कमी, किसान आंदोलन, राफेल डील, भ्रष्टाचार और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगी वहीं सरकार की कोशिश रहेगी कि इस सत्र में तीन अध्यादेशों समेत कुल 23 विधेयक पास करवाए। इनमें में 17 नए बिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



