अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ‘नस्लवादी’ बताया और कहा कि ऐसा नहीं है कि वह अचानक कुछ करते या कहते हैं बल्कि उनमें एक तरह का ‘स्वरूप’ (पैटर्न) दिखता है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सवालों का जवाब देते हुए हैरिस ने कहा, ‘‘ लोगों ने मुझसे पूछा कि क्या वह नस्लवादी हैं? हां, वह हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ क्योंकि आप देखते हैं कि यह कोई अचानक या बिना सोचे समझे नहीं है। हम इस स्वरूप को देख चुके हैं। चाहे वह बराक ओबामा की वैधता पर सवाल करना हो या फिर शर्लोट्सविले जाना हो।’’ हैरिस ने कहा कि ट्रंप ने कहा था, ‘‘ दोनों ही तरफ अच्छे लोग हैं।’’
हैरिस ने कहा कि अमेरिका को एक ऐसे राष्ट्रपति की जरूरत है जो ‘अमेरिका के इतिहास व प्रणालीगत नस्लवाद की मौजूदगी को स्वीकार करता हो’ और इससे निपटने के इरादे से सच बोलता हो। हैरिस ने लोगों से अपील की है कि वे नागरिक अधिकारों के लिए काम करने वाले नेताओं को अपना मत देकर उनका सम्मान करें।


Download Android App
Download iOS App


