जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जबतक जम्मू एवं कश्मीर का झंडा नहीं मिल जाता, वह कोई अन्य झंडा नहीं फहराएंगी। इसके बाद भाजपा ने को पीडीपी अध्यक्ष मुफ्ती के “देशद्रोही’’ बयान के लिए उनकी गिरफ्तारी की मांग की।
मुफ्ती ने कहा था कि वह तिरंगा झंडा तभी थामेंगी जब जम्मू कश्मीर को पूर्ववर्ती राज्य का झंडा वापस मिल जाएगा। भाजपा ने कहा कि “धरती की कोई ताकत” वह झंडा फिर से नहीं फहरा सकती और अनुच्छेद 370 को वापस नहीं ला सकती। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना ने संवाददाताओं से कहा, “मैं उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से अनुरोध करता हूं कि वह महबूबा मुफ्ती के देशद्रोही बयान का संज्ञान लें और उन्हें सलाखों के पीछे डालें।”


Download Android App
Download iOS App



