श्रीलंका में आत्मघाती बम हमलावर का VIDEO आया सामने !

Summary :

श्रीलंका में गिरजाघर पर आत्मघाती बम हमले को अंजाम देने वाले हमलावर का हमले से कुछ सेकंड पहले का वीडियो सामने आया है जिसमें वह भीड़भाड़ वाले गिरजाघर

कोलंबो : श्रीलंका में गिरजाघर पर आत्मघाती बम हमले को अंजाम देने वाले हमलावर का हमले से कुछ सेकंड पहले का वीडियो सामने आया है जिसमें वह भीड़भाड़ वाले गिरजाघर में प्रवेश करने से पहले एक बच्ची के सिर पर हाथ रखता दिखायी दे रहा है।

श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के मौके पर हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में करीब 100 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी। यह वीडियो मंगलवार को सामने आया।

ईस्टर हमलों के बाद श्रीलंका बुर्का पहनने पर लगा सकता है प्रतिबंध : रिपोर्ट

श्रीलंका के पश्चिम तट पर स्थित नेगोंबो में सेंट सेबास्टियन कैथोलिक गिरजाघर से सामने आये इस वीडियो में दाढ़ी वाला एक शख्स अपनी पीठ पर बड़ा सा बैग लादे नजर आ रहा है जो गिरजाघर के बाहर खड़ी बच्ची के सिर पर अपना हाथ रखता दिखता है, क्योंकि वह बच्ची से टकराने ही वाला था। वीडियो में बच्ची एक व्यक्ति के साथ नजर आ रही है।

संदिग्ध इसके बाद शांत भाव से चलते हुए पास के दरवाजे से गिरजाघर में घुसता है, जहां बाहर रविवार की प्रार्थना के लिये काफी संख्या में लोग खड़े दिख रहे हैं।

जिस वक्त आतंकवादी ने खुद को बम से उड़ाया उस वक्त प्रार्थना जारी थी। हमले में 93 लोगों की मौत हो गयी। आतंकी संगठन आईएसआईएस ने मंगलवार को इन हमलों की जिम्मेदारी ली।

Desk Team