स्वीडन में धुर दक्षिणपंथ के विस्तार के अनुमान की अनिश्चितताओं के बीच देश भर में रविवार को आम चुनाव के लिए मतदान जारी है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मतदान केंद्र सुबह आठ बजे खुल गए और रात के आठ बजे बंद होंगे। 70 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं और वे स्वीडन की संसद का चुनाव करेंगे।
स्वीडन के लोग रविवार को स्थानीय चुनाव के लिए भी मतदान कर रहे हैं। इन चुनावों में ध्यान धुर दक्षिणपंथी स्वीडन डेमोक्रेट (एसडी) सहित दो बड़ी पार्टियों पर केंद्रित होगा। सोशल डेमोक्रेट के केजेल स्टीफन लोफेन की अगुवाई वाली सत्तारूढ़ सरकार का सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी व ग्रीन्स के साथ गठबंधन है, साथ ही इस गठबंधन को पूर्व कम्युनिस्टों का बाहर से समर्थन प्राप्त है। चार साल पहले हुए चुनावों में तीन पार्टियों के गठबंधन को करीब 44 फीसदी वोट मिले थे।


Download Android App
Download iOS App



