उत्तर कोरिया ने अपनी 70वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित परेड में इंटरकोंटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का प्रदर्शन नहीं किया। बीबीसी न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरियाई के नेता किम जोंग ने परेड में कोई भाषण दिया अथवा नहीं यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
परेड का आयोजन उत्तर कोरिया के हथियार शस्त्रागार और परमाणु निरस्त्रीकरण के प्रति प्रतिबद्धता के बारे में सुराग पाने के लिए किया जा रहा है। कुछ विश्लेषकों ने पूर्वानुमान व्यक्त किया था कि श्री किम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ शिखर बैठक के बाद इस प्रदर्शन को सीमित कर देंगे।
परेड का कोई फुटेज जारी नहीं किया गया लेकिन मौके पर मौजूद संवाद समिति एएफपी) के संवाददाता तथा उत्तर कोरिया की सरकारी टीवी से फोटो लेने वाले एनके न्यूज ने कहा कि इस दौरान कोई आईसीबीएम नहीं देखा गया। उल्लेखनीय है कि जून में श्री किम और श्री ट्रम्प ने कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में काम करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था लेकिन इसमें प्रक्रिया को सत्यापित करने के लिए समय सीमा, विवरण या प्रक्रिया शामिल नहीं थे।


Download Android App
Download iOS App



