जब ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते वक्त गड्ढे में जा गिरे शिंजो आबे

Summary :

NULL

नई दिल्ली : जापानी पीएम शिंजो आबे का एक विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस विडियो में गोल्फ खेलने के दौरान आबे एक गड्ढे में गिर जाते हैं लेकिन कुछ देर पर वह जिस तरह से खुद को संभालते हुए गड्ढे से बाहर निकलते हैं, वह वाकई दिलचस्प है। इस विडियो की खास बात यह है कि यह विडियो उस समय का है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप भी आबे के साथ थे।

 

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विडियो में दिख रहा है कि सफेद रंग की जर्सी में आबे बैंलेस बिगड़ने की वजह से गड्ढे में गिर जाते हैं। लेकिन कुछ ही पलों में वह खुद को संभालते हैं और गड्ढे से बाहर आ जाते हैं। हालांकि उस समय इस घटना को ट्रंप नहीं देख पाते हैं क्योंकि वह अपने साथियों के साथ काफी आगे निकल गए थे लेकिन अब यह विडियो पूरी दुनिया में वायरल हो चुका है।

आपको बता दें कि इस साल फरवरी में जब आबे अमेरिका दौरे पर गए थे तो वहां भी ट्रंप और आबे ने गोल्फ खेला था। इस बार एशिया दौरे पर आए ट्रंप की रुचि को देखते हुए आबे ने एक बार फिर ट्रंप के साथ गोल्फ खेलने का फैसला लिया था।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विडियो में दिख रहा है कि सफेद रंग की जर्सी में आबे बैंलेस बिगड़ने की वजह से गड्ढे में गिर जाते हैं। लेकिन कुछ ही पलों में वह खुद को संभालते हैं और गड्ढे से बाहर आ जाते हैं।

हालांकि उस समय इस घटना को ट्रंप नहीं देख पाते हैं क्योंकि वह अपने साथियों के साथ काफी आगे निकल गए थे लेकिन अब यह विडियो पूरी दुनिया में वायरल हो चुका है।

आपको बता दें कि इस साल फरवरी में जब आबे अमेरिका दौरे पर गए थे तो वहां भी ट्रंप और आबे ने गोल्फ खेला था। इस बार एशिया दौरे पर आए ट्रंप की रुचि को देखते हुए आबे ने एक बार फिर ट्रंप के साथ गोल्फ खेलने का फैसला लिया था।

Desk Team