‘हमला हुआ तो डैडी के पास भाग गया…’, ट्रंप का जिक्र कर Iran ने इजराइल पर कसा तंज

Summary :

Iran: ईरान और अमेरिका के रिश्तों में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और अब यह केवल राजनयिक स्तर पर नहीं, बल्कि खुले तौर पर जुबानी जंग में बदल गया है. हाल ही में ईरान के विदेश उपमंत्री अब्बास अराकची ने अमेरिका और इजराइल दोनों पर तीखे हमले किए. ईरानी मंत्री अराकची ने इजराइल पर निशाना साधते हुए कहा कि जब खतरा बढ़ा, तो वह ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए “अपने डैडी” के पास भाग गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां ‘डैडी’ शब्द का इशारा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर था. यह वही उपनाम है जो उन्हें…

Iran: ईरान और अमेरिका के रिश्तों में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और अब यह केवल राजनयिक स्तर पर नहीं, बल्कि खुले तौर पर जुबानी जंग में बदल गया है. हाल ही में ईरान के विदेश उपमंत्री अब्बास अराकची ने अमेरिका और इजराइल दोनों पर तीखे हमले किए. ईरानी मंत्री अराकची ने इजराइल पर निशाना साधते हुए कहा कि जब खतरा बढ़ा, तो वह ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए “अपने डैडी” के पास भाग गया.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां ‘डैडी’ शब्द का इशारा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर था. यह वही उपनाम है जो उन्हें हाल में एक नाटो सम्मेलन के दौरान मिला था. अराकची की यह टिप्पणी ट्रंप की उन हालिया टिप्पणियों के जवाब में आई है, जिनमें उन्होंने ईरान के खिलाफ कठोर भाषा का इस्तेमाल किया था.

भाषा का स्तर सुधारे अमेरिका: अराकची

अराकची ने अमेरिका को चेतावनी दी कि अगर वह वास्तव में परमाणु समझौते को लेकर गंभीर है, तो उसे ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के लिए सम्मानजनक भाषा अपनानी होगी. उन्होंने कहा कि खामेनेई के खिलाफ अपमानजनक बयान देना करोड़ों ईरानियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है, जिससे किसी भी प्रकार की बातचीत की संभावनाएं समाप्त हो सकती हैं.

ट्रंप का दावा और ईरान की प्रतिक्रिया

डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह दावा किया था कि उन्होंने अतीत में अयातुल्ला खामेनेई की जान बख्श दी थी. इस पर ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी और इसे अपमानजनक और भड़काऊ बताया. ट्रंप ने यह भी कहा कि वे ईरान पर लगाए गए कुछ प्रतिबंधों को हटाने पर विचार कर रहे थे, लेकिन ईरान की नकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद उन्होंने यह योजना स्थगित कर दी.

परमाणु समझौता फिर अधर में…

ट्रंप के दावों को ईरान ने सिरे से खारिज करते हुए साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी भी स्तर की बातचीत दोबारा शुरू करने के मूड में नहीं है. ईरान का कहना है कि पहले अमेरिका को अपनी भाषा और रवैये में सुधार लाना होगा, तभी कोई संवाद संभव होगा.

यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप ने Iran को दी धमकी, कहा-जरूरत पड़ेगी तो फिर करेंगे बमबारी

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।