…जब बीच आसमान ‌‌विमान में कम हुआ आॅक्सीजन का स्तर, तो या‌त्रियों के साथ कुछ ऐसा घटा

Summary :

NULL

बर्लिन: आयरलैंड की विमानन कंपनी ‘रेयानएयर’के विमान में ऑक्सीजन का स्तर कम होने से फ्रैंकफर्ट के हान हवाईअड्डे पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। ऑक्सीजन का स्तर कम होने से विमान में सवार 33 लोगों को अस्पताल भी पहुंचाया गया है। एफे ने रेयानएयर के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि रेयानएयर की उड़ान संख्या एफआर7312 में अचानक ऑक्सीजन का स्तर कम हो गया, जिस वजह से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह विमान डबलिन से क्रोएशिया जा रहा था।

जर्मनी की संघीय पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, ”यात्रियों ने सिर दर्द और कान में दर्द की शिकायत की और उन्हें चक्कर भी आ रहे थे। कुछ यात्रियों के कान से खून निकलना शुरू हो गया था।” जर्मनी की मीडिया के मुताबिक, कुछ यात्रियों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है जबकि कुछ अभी भी अस्पताल में हैं।

आपको बता दें कि इसी साल मार्च के महीने में अमेरिका में साउथ-वेस्ट एयरक्राफ्ट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। लोग जैसे थे वैसे ही बाहर निकल आए। कुछ लोग तो प्लेन के विंग्स से कूद गए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथवेस्ट एयरलाइन्स 3562 की टेक्सास के अल्बुकर्क में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। क्योंकि प्लेन के केबिन से धुआं निकलने लगा. इसकी वजह इलेक्ट्रिकल फायर बताई जा रही है। ट्विटर पर इस घटना का वी‌डियो अपलोड करने वाले ब्रैंडन कौक्स के मुताबिक, यात्री तकरीबन 8 फीट की ऊचाई से कूदे थे।

कोक्स ने  बताया- ”हमें ऐसे ही कूदना था, हमारे पास कोई चारा नहीं था, हमें कूदना ही था।” उन्होंने कहा- ”मैं लोगों को शांत कर रहा था। सभी लोग काफी डरे हुए थे। मैंने एक महिला को नीचे उतारने में मदद की। सभी को नीचे कूदकर भागना था। सभी के लिए ये डरावनी स्थिति थी। लेकिन भगवान का शुक्र है कि सभी बच गए।” उन्होंने कहा- ”प्लेन के क्रू मेंबर्स ने हमारी मदद की और लोगों को शांत बनाए रखा।”

Desk Team