2019 की चुनावी जंग को देखते हुए बीजेपी सरकार अपनी पूरी तैयारी में लगी हुई है। जिसके चलते हुए पीएम मोदी और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता देश के कई हिस्सों का दौरा कर रहे है। इसी को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी पूर्वांचल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। जहां आज उन्होंने बाणसागर परियोजना का उद्घाटन किया और 4 बड़ी परियोजनाओं की सौगात दी। साथ पीएम मोदी ने 108 जन औषधि केंद्र, मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास और चुनार में बनारस और मिर्जापुर को जोड़ने वाले पुल का उद्घाटन किया। पीएम ने वाराणसी में रैली संबोधित की जिसमें उन्होंने वाराणसी शहर की जमकर तारीफ की और कहा भोले बाबा जैसा भोलापन बनारस की पहचान है।
पीएम मोदी ने कहा न्यू इंडिया के लिए एक नए बनारस का निर्माण हो रहा है, जिसकी आत्मा तो पुरातन ही होगी लेकिन काया नवीनतम। जिसमें आध्यात्म भी होगा और आधुनिकता भी। जहां के कण-कण में संस्कृति और संस्कार होंगे लेकिन व्यवस्थाएं स्मार्ट होंगी। बदलते हुए बनारस की ये तस्वीर अब चौतरफा दिखने लगी है। योगी सरकार की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा – यूपी में योगी जी की सरकार आने के बाद सूबे का विकास होता दिख रहा है। बीते 2 दिनों में इस क्षेत्र के लिए विकास से जुड़ी तमाम परिजानाओं की शुरुआत की गई या फिर उन्हें जनता को समर्पित किया गया।
बाणसागर परियोजना की उपलब्धियां बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अगर यह योजना पहले शुरू हो जाती तो आपको 2 दशक पहले इस लाभ मिल जाता लेकिन पहले की सरकारों ने किसानों की चिंता नहीं की। उन्होंने कहा कि 40 साल पहले इस परियोजना का शिलान्यास हुआ था लेकिन काम शुरू होते-होते 20 साल निकल गए लेकिन योजना पर सिर्फ बातें और वादे किए गए। उन्होंने कहा कि 2014 में हमारी सरकार ने सभी अटकी, भटकी और लटकी योजनाओं को शुरू करने का काम किया। इसके बाद पीएम मोदी एक जनसभा संबोधित कर 12:15 बजे वाराणसी हवाईअड्डे के लिए रवाना होंगे और वहां से दिल्ली लौट जाएंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए आज देर रात नगर भ्रमण पर निकले। पीएम मोदी ने इस दौरान काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) स्थित नये विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। मंदिर में दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी अपने काफिले के साथ रवींद्रपुरी होते हुए सोनारपुरा, गोदौलिया, ज्ञानवापी होते हुए टाउनहाल पहुंचे। रंगीन रोशनी में नहाए टाउनहाल के पुरातन भवन की रौनक को निहारते हुए प्रधानमंत्री लोहटिया होते हुए कबीरचौरा पहुंचे थे।


Download Android App
Download iOS App




